फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passed recruitment exam with help of solver police arrested accused youngman

UP: साॅल्वर के जरिए पास की भर्ती परीक्षा...ड्यूटी ज्वाॅइन करने पहुंचा युवक इस गलती से पकड़ में आया, गया जेल

Sat, 24 May 2025 07:22 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 24 May 2025 07:22 PM IST
सार

ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए पहुंचे युवक ने अपने कागज दिखाए तो फोटो में अंतर नजर आया। पुलिस को बुलाकर युवक की जांच कराई। इस पर सच सामने आ गया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Passed recruitment exam with help of solver police arrested accused youngman
पकड़ा गया युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में भर्ती परीक्षा सॉल्वर के जरिए पास कर युवक न्याय विभाग में अर्दली की नौकरी प्राप्त करने पहुंचा। गड़बड़ी पकड़े जाने पर कोतवाली नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सॉल्वर को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से न्याय विभाग में अर्दली पद पर भर्ती की गई हैं। इसकी परीक्षा को पास करने के बाद रवजोत सिंह निवासी मलपुरा आगरा शुक्रवार को न्यायालय के सेंट्रल हॉल में आया और ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए अपने कागज दिखाए। दस्तावेज और नियुक्ति पत्र में फोटो अलग-अलग पाए जाने पर नाजिर ने पुलिस को बुलाकर युवक की जांच कराई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Covid 19: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट...लक्षण वाले मरीजों की जांच शुरू, नहीं मिला कोई संक्रमित
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में रवजोत सिंह ने बताया कि सॉल्वर को बैठाकर फर्जी तरीके से परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह अर्दली के पद पर भर्ती हो गया तो शुक्रवार को ड्यूटी ज्वाॅइन करने के लिए न्यायालय पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ केंद्रीय नाजिर जिला न्यायालय आसिफ बेग ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूछताछ में सॉल्वर मनोज कुमार उर्फ आदित्य निवासी कालिंदी विहार टेड़ी बगिया का नाम भी सामने आया है। उसको भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed