{"_id":"61d87b8d044fd114854403b9","slug":"panchayat-secretary-termination-noticed-etah-news-agr52054460","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सचिव को सेवा समाप्ति का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत सचिव को सेवा समाप्ति का नोटिस
विज्ञापन
एटा। पंचायती राज विभाग में सकीट ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव अवनीश उपाध्याय को विभाग से सात बार निलंबित किया जा चुका है। लेकिन कार्यशैली में सुधार न आने पर अब सेवा समाप्ति के लिए नोटिस दिया गया है।
विकासखंड सकीट में तैनात ग्राम पंचायत सचिव अवनीश उपाध्याय पर विकास कार्य सही तरीके से न कराने के आरोप हैं। कई बार उच्चाधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन भी किया। इसके चलते उन्हें निलंबित किया गया। विभाग की ओर से एक-दो नहीं, सात बार इन्हें निलंबित किया जा चुका है। साथ ही कूटरचित तरीके से अनंतिम बहाली की अवधि में सवेतन बहाली न होने के बाद भी वेतन निर्धारण कराकर लाभ लेने का भी आरोप है। एडीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया है।
सबसे पहले 2011 में हुए थे निलंबित:
विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक ग्राम पंचायत सचिव अवनीश उपाध्याय को 21 फरवरी 2011 में उच्चाधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने पर निलंबित किया गया था। उस दौरान वह विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत बरथरी में तैनात थे।