फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Panchayat held overnight, report of woman's murder written in the morning

Etah News: रातभर हुई पंचायत, सुबह लिखाई महिला की हत्या की रिपोर्ट

Wed, 24 May 2023 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 May 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Panchayat held overnight, report of woman's murder written in the morning
रातभर हुई पंचायत, सुबह लिखाई महिला की हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन

थाना निधौली कलां क्षेत्र के नगला जाटव में मंगलवार को हुई थी महिला की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना और कस्बा निधौली कलां क्षेत्र के मोहल्ला नगला जाटव में एक महिला की मौत होने पर रातभर पंचायत चली। बात नहीं बनने पर बुधवार की सुबह जहर देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।
निधौली देहात के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी मनोज कुमार की पत्नी आरती (36) की मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मौत हुई थी। परिजन ने बताया था कि दो दिन से उल्टी-दस्त (डायरिया) होने के चलते मौत हुई है। वह शव को घर लेकर पहुंचे और मायके वालों को मौत की सूचना दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला के ससुरालीजन सामान्य बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। लेकिन मायके वालों ने शर्त रख दी थी कि महिला के तीन बच्चे हैं। जमीन इनके नाम की जाए। इसको लेकर मंगलवार की रात भर पंचायत होती रही। इस शर्त को मान लिया गया। लेकिन मकान का भी बैनामा करने की बात मायके वालों ने कही। इस पर ससुरालीजन तैयार नहीं हुए। क्योंकि बैनामा का खर्चा झेलने की स्थिति में नहीं थे।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका और महिला के पिता रामनाथ निवासी बस्तरमऊ थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज ने तहरीर दे दी। आरोप लगाया है कि महिला की जहर देकर हत्या कर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed