{"_id":"79bd398d6776fabdf9d9285629806c8c","slug":"panchayat-elections-the-administration-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन सतर्क
Panchayat elections the Administration alert
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में आयोजित हुई कानून व शांति व्यवस्था संबंधी बैठक में प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट साहब सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। जिले में कानून और शांति व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। थानाध्यक्षों को निर्देश दिए अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक हैं, असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाए। कोई भी शरारत करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोई भी अप्रिय घटना नहीं होने चाहिए। किसी भी प्रकार की कहीं भी यदि कोई संदिग्ध स्थिति है तो तत्काल सूचना दी जाए। एआरटीओ को निर्देश दिए कि अवैध वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि जिले की पुलिस कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिएअलर्ट है। सभी ईओ को निर्देश दिए सफाई और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र कुमार, सभी एसडीएम, एएसडीएम, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, ईओ आदि मौजूद थे।