{"_id":"609819c48ebc3ec19a59ebd1","slug":"oxygen-crisis-oxygen-plant-oxygen-cylinder-reffiling-subsidy-in-oxygen-plant-oxygen-plant-etah-oxygen-plant-news-oxygen-crisis-etah-etah-news-agr4913397147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर मिलेगी सब्सिडी : जिला उद्योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर मिलेगी सब्सिडी : जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
एटा। इस समय ऑक्सीजन बड़ा मुद्दा बन गई है। सरकारी स्तर से नए प्लांट स्थापना के प्रयास चल रहे हैं। वहीं प्राइवेट प्लांट स्थापित कराने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र ने लोगों से संपर्क शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्लांट स्थापना पर उन्हें बैंक ऋण के साथ ही सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त उद्योग बांकेलाल ने बताया कि विभिन्न उद्योग संचालित कर रहे तथा अन्य इच्छुक लोगों से विभाग की ओर से संपर्क किया जा रहा है। उन्हें निजी स्तर पर ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कुछ लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित हैं।
जिसमें उद्योग स्थापना के लिए बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। 15 से 35 फीसद तक अनुदान का प्रावधान है। लाभार्थी को परियोजना लागत की पांच से 10 प्रतिशत धनराशि का निवेश करना होता है। लेकिन ऑक्सीजन प्लांट बड़ी धनराशि का प्रोजेक्ट है। इस संबंध में शासन से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।