{"_id":"681e425fbe0c249f440711ea","slug":"outsourcing-workers-demonstrated-for-honorarium-increase-etah-news-c-163-1-eta1001-133372-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मानदेय वृद्धि के लिए आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मानदेय वृद्धि के लिए आउटसोर्सिंग कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 09 May 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 09 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज वर्कशॉप में मानदेय बढ़ाने की मांग करते आउटसेर्सिंग कर्मचारी।
- फोटो : रोडवेज वर्कशॉप में मानदेय बढ़ाने की मांग करते आउटसेर्सिंग कर्मचारी।
एटा। डिपो की कार्यशाला में तैनात आउटसोर्स कर्मचारी ने शुक्रवार को प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजा है। इसमें उन्होंने मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
कर्मचारी सुरेश प्रताप ने बताया कि सभी आउटसोर्स कमी डिपो कार्यशाला में पिछले 20 वर्ष से लगातार काम कर रहे हैं। नियमित कर्मचारी जहां 50 से 55000 रुपये वेतन प्राप्त करते थे। वहीं हमको मात्र 8000 रुपये महीना दिया जा रहा है। कई बार क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक फोरमैन और अन्य अधिकारियों से वेतन बढ़ाने को कहा तो आश्वासन भी मिला। लेकिन, अभी तक मामला जस का तस है।
अब जब हम ठेकेदार से पैसा बढ़ाने की बात करते हैं, तो वह काम से निकलने की धमकी देते हैं। महंगाई के दौर में 8000 रुपये से परिवार का भरण-पोषण नहीं हो पा रहा है। इसलिए क्षेत्रीय प्रबंधक से मांग कर रहे हैं कि आउटसोर्स कर्मचारी को कम से कम 14000 रुपये हर महीना मिलना चाहिए। जिससे कि परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई हो सके।