{"_id":"f841f43d160a586cb62d94d0824e401b","slug":"organically-out-of-polling-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्र के बाहर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्र के बाहर बवाल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 01 Dec 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकीट ब्लाक के कमालपुर मई में मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशी समर्थकों में मंगलवार को जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। मतदान कर लौट रही बुजुर्ग महिला गंगाश्री (70) के सिर में पत्थर लगने से उसकी मौत हो गई। डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में कर उपद्रवियाें से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। फायरिंग, पथराव, भगदड़ के कारण कुछ देर के लिए मतदान थम गया।
दूसरे चरण के मतदान में सकीट ब्लाक के कमालपुर मई में मंगलवार को मतदान शुरू होते ही बवाल और फायरिंग होने लगी। डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में कर जैसे ही वहां से निकले प्रत्याशी समर्थकों में मतदान केंद्र के बाहर झड़प के बाद दोबारा फायरिंग और पथराव होने से मतदाताओं मे भगदड़ मच गई। पथराव के दौरान वोट डालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला गंगाश्री पत्नी नरेंद्र सिंह की सिर में पत्थर लगने से मौत हो गई। महिला की मौत और भगदड़ मचने के कारण कमालपुर मई में मतदान एक घंटे प्रभावित रहा। सूचना पर दोबारा मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों को मतदान केंद्र से खदेड़ा। तब जाकर मई कमालपुर में दोबारा मतदान शुरु हो पाया। घटना के दौरान संतोष, वेद सिंह गोली लगने और सतेंद्र पथराव से घायल हुए।