फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   opposition thrashed BJP leaders including block chief At time of voting for civic elections in Etah

Nikay Chunav 2023: एटा में बवाल, ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपाइयों को पीटा, विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ थाना घेरा

Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 04:57 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023: एटा में मतदान के दौरान मिरहची नगर पंचायत में  बवाल हो गया। विपक्षियों ने ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपाइयों को पीटा। इस पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने का घेराव किया।

विज्ञापन
opposition thrashed BJP leaders including block chief At time of voting for civic elections in Etah
मिरहची में बवाल में ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में नगर पंचायत मिरहची में शांतिपूर्ण चल रही मतदान प्रक्रिया के अंतिम दौर में शाम के समय बवाल हो गया। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी ने ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपाइयों को पीटा। गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। यही नहीं, निर्दलीय प्रत्याशी से मिलकर पुलिस पर पोलिंग डंप कराने और भाजपाइयों से अभद्रता करने का भी आरोप है। इसे लेकर शाम के समय मारहरा विधायक सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर लिया। थाना प्रभारी और निर्दलीय प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे।

विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी ने पोलिंग डंप कर ली

नगर पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशी मीना देवी और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश उपाध्याय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों का आरोप है कि शाम करीब 5 बजे पुलिस के समर्थन से नगर पंचायत के वार्ड कुटैना माफी, बढ़ौली में फर्जी मतदान करके निर्दलीय प्रत्याशी ने पोलिंग डंप कर ली हैं। सूचना मिली कि वार्ड जारथल को भी डंप करने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन

गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी

इस पर हम लोग पहुंचे तो निर्दलीय प्रत्याशी और समर्थकों ने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर करीब 5.15 बजे ब्लॉक प्रमख मारहरा रवी वर्मा भी पहुंच गए। इनकी भी पिटाई कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद थाना मिरहची पर हजारों की संख्या में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक पहुंच गए और क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी व अधिकारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर तक चलती रही वार्ता

इन लोगों ने समर्थकों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि भाजपा समर्थक थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों सहित निर्दलीय प्रत्याशी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, एसडीएम सदर शिव कुमार सिंह आदि अधिकारियों से वार्ता चलती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed