फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One person is in critical condition after stone pelting following a fight

Etah News: मारपीट के बाद हुए पथराव में एक की हालत गंभीर

Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
One person is in critical condition after stone pelting following a fight
अलीगंज। कस्बे में मस्जिद के पास मंगलवार की देर शाम को हुए विवाद ने बुधवार की सुबह तूल पकड़ लिया। मारपीट के साथ ही हुए पथराव में एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। हमले में घायल अली हसन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम को भतीजे मोहम्मद अहमद से उसके पड़ोसी चमन ने पास के होटल से रोटी मंगाई थीं। होटल पर मोहम्मद अहमद का एक व्यक्ति से विवाद हो गया। उसने भतीजे की पिटाई कर दी। इसके बाद वह व्यक्ति अपने तीन-चार साथियों के साथ पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए और भतीजे की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पर परिवार की महिलाओं के साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप करने पर किसी तरह मामला शांत हो गया। अली हसन के अनुसार बुधवार की सुबह वह इस्लामियां स्कूल के पास आलू साफ कर रहे थे। तभी वहां आए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग करते हुए पथराव किया। भोर होते ही हुए बवाल से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। घायल अली हसन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निर्दाेष सेंगर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed