फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One lakh people will do yoga, the main event will be held in the stadium

एक लाख लोग करेंगे योग, स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

Mon, 20 Jun 2022 07:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
One lakh people will do yoga, the main event will be held in the stadium
स्टेडियम में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते डीएम अंकित अग्रवाल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार सुबह एक लाख लोग योग करेंगे। मुख्य कार्यक्रम पं. गोविद बल्लभ पंत स्टेडियम में रखा गया है। जहां मंडलायुक्त अलीगढ़ सहित जिले के आला अधिकारी मौजूद रहकर योग का अभ्यास करेंगे। जबकि इसके अलावा स्कूल, कॉलेज सहित ब्लॉकों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक तमाम आयोजन किया जाएंगे। कोविड काल के दौरान पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से नहीं मनाया जा सका। इस बार इस पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसके लिए कई दिन से तैयारी की जा रही है। सोमवार को भी पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन जीटी रोड स्थित पं. गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में साफ-सफाई व जरूरी इंतजाम कराए गए। यहां तीन हजार लोगों को एकसाथ योगाभ्यास कराने की तैयारी है। इसमें पतंजलि योग सेवा समिति का सहयोग रहेगा। आचार्य व्यास, योग प्रशिक्षक अनुपम सक्सेना सभी को योग मुद्राओं की जानकारी देते हुए अभ्यास भी कराएंगे। साथ ही लोगों को योग के फायदे बताए जाएंगे। पुलिस लाइन में भी योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इसमें योग प्रशिक्षक कमल लोगों को योग कराएंगे। सोमवार को दोनों ही स्थानों पर तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

‘मानवता के लिए योग’ रहेगी थीम
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग रहेगी। सोमवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कहा कि योग दिवस कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य रहेगा। बसुधैव कुटुंबकम की भावना को मजबूती प्रदान करने एवं मानव कल्याण के उद्देश्य से इस बार जनपद के सभी ग्रामों में अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएं। प्रधानमंत्री मैसूर से सुबह 6:40 से 7 बजे तक देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसका सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, पीडी निर्मल द्विवेदी, उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed