फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, seven injured in road accidents

सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल

Sat, 05 Mar 2022 07:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:19 PM IST
विज्ञापन
One killed, seven injured in road accidents
एटा/जलेसर। जलेसर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसको टक्कर मारकर कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। जिसमें चालक घायल हो गया। जबकि अन्य हादसों में छह लोग घायल हुए हैं। दो घायलों को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जलेसर थाना क्षेत्र के गांव महानमई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता लालाराम शनिवार दोपहर बाद करीब 3.30 बजे खेत से वापस आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को भगाकर ले जा रहा था। कार जलेसर-सादाबाद मार्ग पर बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक जसराना निवासी दीपक कुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी से आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उधर मिरहची थाने के पास शुक्रवार शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार फिरोजाबाद जनपद के शिवलालगंज निवासी लेखपाल व कमला देवी घायल हो गए। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत निधौलीखुर्द में शुक्रवार रात बाइक से नीलगाय टकरा गई। इससे बाइक सवार शिबू व सतेंद्र घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत हिंदुस्तान लीवर के पास शनिवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें सहावर गेट कासगंज निवासी कामिनी व पति हिमांशू घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से शिवानी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed