{"_id":"602abadd8ebc3ee912539167","slug":"one-killed-in-a-clash-of-bikes-etah-news-agr480813110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन
मृतक अश्विनी कुमार दुबे फाइल फोटो ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। बाइकों की भिड़ंत में सोमवार सुबह एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला और उसका भतीजा घायल हो गया।
थाना जैथरा के कस्बा धुमरी निवासी अश्वनी कुमार दुबे (48) सोमवार सुबह अलीगंज से पेट्रोल पंप की एनओसी लेने जा रहा था। सुबह तकरीबन 11 बजे थाना अलीगंज क्षेत्र स्थित गांव नगला भज के पास अश्वनी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
हादसे में अश्वनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रहमान निवासी गोटिया कलां थाना जैथरा और रहूफ खां निवासी क्वार्सी जिला अलीगढ़ घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी अलीगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, थाना बागवाला क्षेत्र के गांव जीसुखपुर के पास रविवार देरशाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार भगवती देवी और उनका भतीजा प्रिंस (12) पुत्र अवधेश घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां से प्रिंस को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।