फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   one commit the sucide in family matter

पत्नी से विवाद होने के बाद नहर में कूंदा युवक

Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
one commit the sucide in family matter
सुन्ना नहर में आत्महत्या के इरादे से कूदे व्यक्ति को तलाश करवाती पुलिस - फोटो : ETAH
एटा। पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवक हजारा नहर में पुल से कूद गया। स्थानीय लोगों ने युवक को नहर में छलांग लगाते देखा तो पुलिस को खबर दी गई, कुछ समय बाद परिजन भी तलाशते हुए पहुंच गए। युवक की तलाश में पीएसी और अन्य गोताखोरों को लाया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव अढ़ापुर निवासी धर्मवीर सिंह (25) पुत्र देवराज सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हजारा नहर गांव सुन्ना पुल पर पहुंचा। यहां पुल पर खड़े होकर नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने नहर में युवक को छलंाग लगाते देखा तो पुलिस को खबर दी गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए, कुछ समय बाद युवक के परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण भी जा पहुंचे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक की ओर से उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद स्थानीय गोताखोर, पीएसी और अग्निशमन विभाग के लोगों को तलाश में लगाया गया। पुलिस अधिकारियों ने युवक की तलाश कराने के लिए एनडीएफ (नेशनल डिसस्टर रेसपोंस फोर्स) को बुलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया है कि युवक की पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसके बाद गुस्से में युवक नहर में कूद गया। युवक की तलाश में पुलिस, पीएसी, अग्निशमन और एनडीआरएफ को लगाया गया है। देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली है, तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed