फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man dies under suspicious circumstances, accused of murder

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 25 Jul 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Old man dies under suspicious circumstances, accused of murder
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला चिठियान निवासी सियाराम (85) की संदिग्ध हालात में शनिवार देर शाम मौत हो गई। पुत्रवधू आशा देवी ने अपने चचेरे ससुर कलक्टर सिंह, इनके पुत्र रवेंद्र सिंह और नाती अंकित पर हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशा देवी का आरोप है कि ससुर के हिस्से की जमीन में से करीब 13 बीघा खेत का बैनामा कलक्टर सिंह ने अपने पुत्रों के नाम दिसंबर 2020 में करा दिया। इसके बाद कोई रकम नहीं दी और अब ससुर की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वहीं आरोपी अंकित ने बताया कि सियाराम करीब 20 वर्षों से हमारे पास ही रह रहे थे। दिसंबर में जमीन खरीदी थी, इसका कुछ पैसा पूर्व में दे चुके हैं, शेष भुगतान करना बाकी था। बाबा बीमार हो गए तो इलाज भी कराया। शनिवार को सैफई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed