फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old man dies in suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in suspicious circumstances, accused of murder
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव नियाजीनगर में संदिग्ध हालात में एक वृद्ध की मौत हो गई। उसके पुत्र ने हत्या का आरोप लगा अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। गांव नियाजीनगर निवासी वितुल ने बताया कि उसके 70 वर्षीय पिता व्यासनंदन शर्मा खेत पर स्थित नलकूप पर रहते थे। मंगलवार की रात खेत में गांव जारथर निवासी एक व्यक्ति नलकूप से खेतों में पानी लगा रहा था। रात दस बजे सूचना मिली कि पिता चारपाई से नीचे पड़े हैं। खेत पर पहुंचकर देखा तो अंदर बक्से मेें रखे कपड़े बाहर पड़े थे।
विज्ञापन

कहा कि पिता अमीन पद से सेवानिवृत्त थे। उनके पास रुपये भी रहते थे। आरोप लगाया कि पिता की हत्या की गई है। थाने में तहरीर अज्ञात के खिलाफ दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष जय ध्रुव मौर्य ने बताया कि मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed