फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   old man died in road accident in Etah nine people were injured in separate accidents

Etah News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल; तीन की हालत नाजुक

Mon, 14 Oct 2024 08:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 08:29 PM IST
सार

एटा में सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
old man died in road accident in Etah nine people were injured in separate accidents
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार सुबह वृद्ध का शव मिला। सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आई है। हादसा अवागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। शव की पहचान फिरोजाबाद निवासी के रूप में हुई है। इसके अलावा अन्य हादसों में नौ लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


अवागढ़ थाना प्रभारी कपिल कुमार नैन ने बताया कि सोमवार सुबह कस्बा के मुख्य मार्ग एटा-आगरा रोड पर किसी व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के क्षेत्र में खबर दी। 

विज्ञापन

कस्बा के ही कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने चाचा अशोक (60) निवासी गांव सोरखा थाना नारखी जिला फिरोजाबाद के रूप में की। बताया कि वह यहां कैसे पहुंचे, यह पता नहीं चल सका है। किसी वाहन की टक्कर से इनकी मौत हुई है।
 

थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास एक ऑटो व कार की टक्कर हो गई। ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। उसमें बैठे हुए 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायल राजू निवासी भनूपुरा थाना सहावर जिला कासगंज ने बताया कि वह अपनी सास राजकुमारी और साली अंजना को लेकर दवा दिलाने नगला सेवा जा रहा था। 
विज्ञापन

इसी समय सुन्ना नहर के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से ऑटो पलट गया। इसके अलावा दो बाइकों की टक्कर में ममता व इनके पति किशनपाल और नगला इमलिया थाना पिलुआ निवासी अंकित, कार्तिक और कृष्णा व गंगानगर निवासी सबोध कुमार भी घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed