फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old husband after a dispute caused by fire, death

पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई आग, मौत

Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Wed, 07 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Old husband after a dispute caused by fire, death
पति से कहासुनी के बाद महिला ने लगाई आग, मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला मगन में मंगलवार शाम पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख आगरा रेफर किया। रास्ते में महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मायकेवाले भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

थाना जैथरा के गांव नगला मगन निवासी आरती (22) पत्नी अमलेश की घर में किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी। मंगलवार शाम भी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार पर पहुंचे परिवारीजनों ने आग बुझाई, आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मायकेवाले भी पहुंच गए थे। मृतका के पिता विजयपाल निवासी अल्लापुर थाना कायमगंज फर्रुखाबाद ने बताया कि बेटी की शादी चार साल पूर्व की थी। मृतका की दो बेटियां है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। बताते है कि ससुरालीजनों ने दो बेटियों के नाम जमीन, रुपये कर देने के बाद समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed