{"_id":"6a284f74682a6f5bfd0dd337","slug":"nutrition-kits-distributed-to-pregnant-women-at-the-medical-college-etah-news-c-163-1-eta1004-151750-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को वितरित की पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को वितरित की पोषण पोटली
Tue, 09 Jun 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह,सीएमएस डॉ.
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का सम्मान किया गया। वहीं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही उन्हें पोषण पोटली वितरित की गईं।
मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत एक विशेष सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम शुभारंभ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने किया। पीएम मातृ वंदना योजना के अंतर्गत लाभान्वित गर्भवती महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने सुरक्षित मातृत्व, संतुलित पोषण, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं नवजात शिशु देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित चिकित्सकीय परामर्श लेने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।