{"_id":"6638d51ef7753cea2505df25","slug":"nursing-home-sealed-after-death-of-mother-and-child-etah-news-c-163-1-sagr1016-116504-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद नर्सिंग होम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जच्चा-बच्चा की मौत के बाद नर्सिंग होम सील
Mon, 06 May 2024 06:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 May 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज में बाईपास अमरोली रोड स्थित अपंजीकृत नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत हुई थी। मामले में सोमवार को पहुंचे डिप्टी सीएमओ ने नर्सिंग होम को सील कराकर नोटिस चस्पा किया।
थाना अलीगंज के कालिंजर निवासी 22 वर्षीय नेहा पत्नी करन सिंह को प्रसव पीड़ा के चलते परिजन ने बाईपास अमरोली रोड अलीगंज स्थित क्लीनिक में रविवार को भर्ती कराया था। उनका आरोप था कि गलत इलाज के चलते महिला की मौत हो गई और बच्चा भी मृत पैदा हुआ। जिसके बाद अस्पताल संचालक और मौजूद स्टाफ मौके से फरार हो गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश त्रिपाठी के निर्देशन में सोमवार को बाईपास अमरौली रोड स्थित नर्सिंग होम पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार टीम सहित पहुंचे। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। जिसके बाद नोटिस चस्पा करते हुए जवाब मांगा। साथ ही नर्सिंग होम के गेट पर ताला डालकर इसे सील कर दिया गया।