फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now water will be tested from house to house

अब घर-घर की जाएंगी पानी की जांचें

Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now water will be tested from house to house
एटा। जलजीवन मिशन के तहत अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर-घर जाकर पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगी। इसके लिए समूह की महिलाओं को 575 पानी की जांच किटें उपलब्ध कराई गई हैं। विकासखंड शीतलपुर, सकीट, मारहरा, निधौली कलां, जलेसर, अवागढ, जैथरा, अलीगंज में मंगलवार को जलजीवन मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता डीके शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से जिले की 575 ग्राम पंचायत के लिए पानी की जांच किटें भेजी गई थीं।
विज्ञापन

जिन्हें मंगलवार को वितरण कराया गया है। इन किटों से पानी में उपलब्ध विभिन्न तत्वों की मात्रा की सही स्थिति पता लग सकेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर काम करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर-घर पानी की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समूह की महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके बाद वह पानी की गुणवत्ता का परीक्षण कर विभाग को रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed