फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now unstandard work in Bura Mandi, protest

अब बूरा मंडी में बेमानक काम, विरोध

Wed, 13 Oct 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Now unstandard work in Bura Mandi, protest
बूरा मंडी में सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में सीवर लाइन के बाद सड़कों की मरम्मत के कार्य में लगातार शिकायतें बनी हुई हैं। अब बूरा मंडी में व्यापारियों ने काम को लेकर असंतुष्टि जताई है। बुधवार सुबह व्यापारियों ने यहां कार्य को लेकर हंगामा किया। हंगामा अधिक होने के बाद जल निगम के अधिकारी पहुंचे और ठेकेदार पर नाराजगी जताते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

घंटाघर स्थित बूरा मंडी में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जा रही है, लेकिन कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने की वजह से व्यापारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि सड़क मरम्मत में मोटी गिट्टी डाली जा रही है। निर्माण कार्य मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अतुल राठी को सूचना देकर बुला लिया। अतुल राठी ने जल निगम के अधिकारियों से मानक के अनुसार मरम्मत कार्य न होने की शिकायत की। इस पर एई रवेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य को देखा। ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए कि सड़क मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed