फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now health record will be available on one click, treatment will be better

Etah News: अब एक क्लिक पर मिलेगा हेल्थ रिकॉर्ड, बेहतर होगा इलाज

Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now health record will be available on one click, treatment will be better
एटा। हर नागरिक का स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित किया जा सके, इसके लिए करीब 20 लाख लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) बनाए जाएंगे। एक क्लिक पर अकाउंट में सारे मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित करके रख सकते हैं। मेडिकल रिपोर्ट, दवाओं की पर्चियां, ब्लड ग्रुप की जानकारी, डॉक्टर की जानकारी व उपचार आदि जानकारियां ऑन लाइन उपलब्ध होंगे। आभा आईडी बनने के बाद इलाज की फाइलें साथ लेकर नहीं चलनी पड़ेंगी और पुराना रिकॉर्ड देखकर डॉक्टर बेहतर इलाज मुहैया करा सकेंगे। इसका फायदा एक क्लिक पर ही मरीज का सारा रिकार्ड सामने होगा। कई बार अचानक तबीयत बिगड़ने की स्थिति में स्वास्थ्य रिकॉर्ड साथ न होने पर डॉक्टर शरीर में दवाओं के प्रभाव को समझ नहीं पाते, इससे इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इससे मुक्ति मिल जाएगी। 14 अंकों वाली इस स्वास्थ्य आईडी को मोबाइल पर एप के माध्यम सेे कहीं भी एक्टिव किया जा सकता है। जिले में चार माह में करीब 2500 लोगों की आभा आईडी बनाई है। जबकि जनपद में बीस लाख के करीब आबादी है। ऐसे में सभी की आभा आईडी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

--
खुद बना सकते आईडी
सीएमओ डॉ उमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति खुद की आभा आईडी बना सकता है। आईडी बनवाने के लिए एनडीएमएच हेल्थ रिकॉर्ड्स एप को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए इससे जुड़ सकते हैं। ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद एक आईडी व पासवर्ड मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed