{"_id":"5ffde1278ebc3e32f057ee18","slug":"notice-for-beo-because-of-school-closed-in-inspection-etah-news-agr476141336","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, बीईओ को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, बीईओ को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
प्रा वि नगला बंदी में निरीक्षण करते बीएसए संजय सिंह ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को विकास खंड निधौलीकलां के पांच विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें एक विद्यालय बंद मिला। इस पर बीएसए ने बीईओ को नोटिस जारी कर समस्त शिक्षकों का वेतन रोक दिया।
बीएसए संजय सिंह को ब्लॉक निधौलीकलां में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला बंदी बंद मिला। जबकि विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं। जब गांव के लोगों से पूछा गया तो पता चला कि विद्यालय कई माह से बंद है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोकते हुए बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
प्रावि नासिरपुर के निरीक्षण में शिक्षामित्र प्रसून अनुपस्थित मिलीं। वहीं विद्यालय में कंपोजिट मद में कोई कार्य नहीं कराया है। प्रधानाध्यापिका को निर्देश दिए एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराकर रिपोर्ट दी जाए। उप्रावि गला खिल्ली में सहायक अध्यापक नीलम सिंह दो जनवरी से अनुपस्थित मिलीं। शौचालय, रंगाई पुताई का कार्य संतोषजनक नहीं मिला। बीएसए ने सभी का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं प्रवि नगला खिल्ली में समस्त अध्यापक उपस्थित पाए गए। शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं कराई गई, हैंडवॉश का काम पूर्ण नहीं पाया गया। प्रअ को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराया जाए।