फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not only riding, autos and e-rickshaws are also running after loading goods

Etah News: सवारी ही नहीं, सामान लादकर भी चल रहे ऑटो व ई-रिक्शा

Sat, 24 Jun 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Not only riding, autos and e-rickshaws are also running after loading goods
मारहरा। परमिट, फिटनेस, नियम, कानून यह सब शब्द ऑटो और ई-रिक्शों के लिए अनजान हैं। क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाना तो इनकी फितरत में है ही, अब यह सवारियों के साथ सामान ढोने का भी जरिया बना लिए गए हैं। बेकाबू होकर हादसा होने का खतरा बना रहता है।सड़कों पर फर्राटा भर रहे सामान लदे ऑटो और ई-रिक्शा लोगों की जान को खतरा बने हुए हैं। मुख्य सड़कों, तिराहों, चौराहों से ई-रिक्शा व ऑटो पर चेकिंग एवं कार्रवाई भी नहीं की जा रही है। कस्बा के मिरहची अड्डा, हैदरी चौक, मोहनपुरा अड्डा, पिदौरा अड्डा और नदरई मार्ग पर ऑटो-ई-रिक्शों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

अधिकांश ऑटो बिना बीमा, फिटनेस के दौड़ रहे हैं। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि कस्बे में चलने वाले ऑटो की चेकिंग समय-समय पर की जाती है। अभियान चलाकर सभी ऑटो चालकों के कागजात और मानक की जांच की जाएगी। सवारी गाड़ी में सामान ढोने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed