फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No water left in canals, farmers upset

नहरों में अभी तक नहीं छोड़ा गया पानी, किसान परेशान

Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
No water left in canals, farmers upset
एटा। जिले में किसानों को गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए नहरों से पानी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसान परेशान हैं। वहीं सिंचाई विभाग ने सभी नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य भी पूरा कर दिया। इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से जिले की सभी नहर और रजबहों को दिसंबर माह में साफ किया गया था। हालांकि अब तक नहरों और रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। इस कारण किसान अपने गेहूं की फसल की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के पास से गुजरने वाले रजबहा, बंबा आदि सूखे पड़े हैं। किसानों को इंजन, सबमर्सिबल पंप से सिंचाई करनी पड़ रही है। हालांकि सिंचाई विभाग ने दिसंबर माह में समस्त नहरों में 20 दिसंबर तक पानी पहुंचने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबहों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। गेहूं की फसल सूख रही है। इंजन की मदद से सिंचाई की जा रही है।
- अशोक
-------------------
नहरों में दिसंबर माह तक पानी आ जाता था लेकिन इस बार अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। इस कारण फसल की सिंचाई महंगी पड़ रही है।
- कमलेश
-------------------
रजबहों में जनवरी के अंत तक अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। हालांकि नहरों और रजबहों की सिल्ट सफाई भी कर दी गई है।
- रिंकू
--------------------
बंबा में पानी नहीं आया है। इस कारण सबमर्सिबल पंप लगाकर गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे हैं।
- नरेश
2 फरवरी तक पहुंचेगा पानी
जिले की 22 नहर और रजबहों में पानी दो फरवरी तक पहुंचेगा। पानी को असदपुर से छोड़ा जाएगा, जो कि मैनपुरी, कन्नौज जिले तक पहुंचेगा।
- अनिल कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed