फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No trace of the missing youth, all accused acquitted in the case

Etah News: लापता युवक का नहीं लगा सुराग, मुकदमे में सभी आरोपी बरी

Wed, 10 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 10 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
No trace of the missing youth, all accused acquitted in the case
एटा। करीब तीन साल पहले एक युवक लापता हुआ। भाई ने शक के आधार पर उसकी पत्नी व दो सालों पर अदालत के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करा दी। मुकदमे की सुनवाई पूरी होने पर बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश सुधा ने इनको बरी कर दिया गया। युवक का अब तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन

मामले की प्राथमिकी थाना सकरौली में गांव जलूखेड़ा निवासी रामचंद्र ने दर्ज कराई थी। इसका आरोप था कि 27 फरवरी 2014 से उसका छोटा भाई छोटेलाल लापता है। तलाश और पूछताछ के दौरान पता लगा कि छोटेलाल को आखिरी बार उसकी पत्नी गुड्डी देवी व साले महेश और हरिश्चंद्र निवासी गांव बाबसा थाना कोतवाली देहात के साथ देखा था।
विज्ञापन

पैरवी करने पर इन इन लोगों ने दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी। उसको आशंका है कि संपत्ति एवं बीमा की धनराशि हड़पने के लिए छोटेलाल की हत्या कर इन लोगों ने शव गायब कर दिया है या कहीं बंधक बनाकर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दर्ज अपहरण की प्राथमिकी में पुलिस ने विचेना कर तीनों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश कर दिए। यहां रामचंद्र सहित उसके परिजन व पुलिसकर्मियों तथा गांव के कुछ लोगों की गवाही की गई लेकिन किसी की गवाही से यह बात साबित नहीं हुई कि आरोपियों ने छोटेलाल का अपहरण किया है। अधिकांश लोग पुलिस विवेचना में दर्ज कराए गए बयानों से ही मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed