{"_id":"6606b3e1b7c5bb164a02bc97","slug":"no-stand-buses-started-standing-again-on-the-road-etah-news-c-163-1-eta1001-114750-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्टैंड नहीं सड़क पर फिर से खड़ी होने लगीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्टैंड नहीं सड़क पर फिर से खड़ी होने लगीं बसें
Fri, 29 Mar 2024 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 29 Mar 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। त्योहार बीतते ही एक बार फिर से स्टैंड के बाहर बसों का मेला लगने लगा है। जिसकी वजह से जीटी रोड और आगरा रोड पर जाम के हालात बन जाते हैं।
प्रशासन द्वारा लगातार बस स्टैंड के आसपास से निजी बसों को हटाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद भी बसों के चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। होली के अगले दिन जहां स्टैंड पर बसों की कमी दिखाई दे रही थी। वहीं अब एक बार फिर से चालक सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। जिसके चलते विशेष रूप से सुबह व शाम के समय स्टैंड के आसपास जाम के हालात बन जाते हैं। जिसकी वजह से राहगीरों के साथ-साथ ही आसपास के दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है।
शुक्रवार को भी सुबह 8 बजे से बसों को सड़कों पर खड़ा कर दिया गया। सुबह करीब 11 बजे तक यही स्थिति रही। स्टैंड के बाहर जीटी रोड और आगरा रोड पर कई बसें कतारबद्ध खड़ीं थीं। इसके चलते दोनों ही रास्तों पर निकलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जैसे ही कोई बड़ा और भारी वाहन आता, जाम लग जाता।
___________
नहीं थम रही रोडवेज के रंग में रंगी बसों की रफ्तार
इसके साथ ही रोडवेज के रंग में रंगी बसों के चालक भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बस स्टैंड के सामने रोडवेज के साथ ही है अपनी गाड़ी को खड़ा कर लेते हैं। जिसके चलते सवारी भ्रमित हो जाती है और इनको सरकारी बस समझकर बैठ जाती है।
विज्ञापन
बस के चालकों को स्टैंड के अंदर से ही सवारी भरने को कहा गया है। इसके अलावा रोडवेज के रंग में रंगी निजी बसों पर भी कार्रवाई की जा रही है। लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो उसका समाधान कराया जाएगा। -राजेश यादव, एआरएम