{"_id":"58b5c0f44f1c1b5d1c830738","slug":"need-24-lacks-14-lacksn-liters-throat-plunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत 24 लाख, गले उतर रहा 14 लाख लीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत 24 लाख, गले उतर रहा 14 लाख लीटर
Amar Ujala
Updated Tue, 28 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सूख्ाे हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबकी जरूरत जल, लेकिन वो भी सबको नसीब नहीं। लोगों को 24 लाख लीटर पानी की दरकार है, मगर 14 लाख लीटर ही मिल रहा है। क्रिटिकल जोन में होने के चलते मारहरा नगर पालिका क्षेत्र पानी की किल्लत से जूझ रहा है। बदलते वक्त के साथ पानी की जरूरत बढ़ रही है, लेकिन पानी नहीं मिल पाने से परेशानी बढ़ती जा रही है।
मारहरा नगर पालिका क्षेत्र में कुल आबादी 19615 है। यहां नगर पालिका क्षेत्र के पास पेयजल की आपूर्ति के लिए दो ओवरहेड टैंक और चार नलकूप हैं। पालिका का दावा है कि ओवरहेड टैंक और नलकूपों के सहारे कुल 14 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन जनसंख्या के आधार पर यह कम ही है। क्षेत्र को 24 लाख लीटर पानी के सापेक्ष 14 लाख लीटर पानी मुहैया हो पा रहा है।
वहीं पालिका की ओर से लगवाए 276 हैंडपंपों में 12 हैंडपंप रीबोर होने की राह देख रहे हैं। जल निगम को सूचना दिए जाने के बाद भी अब तक हैंडपंप सही नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
मारहरा के राजकुमार का कहना है कि पानी तो दिन में दो बार आता है, लेकिन कभी-कभी पानी में बदबू आती है। उमेश कुमार कहते हैं कि पानी की समस्या बढ़ रही है। पाइप लाइन टूटी हुई हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार भास्कर कहते हैं कि पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त तरीके से चलाया जा रहा है। कुल 14 लाख लीटर पानी लोगों को मिल रहा है। गर्मियों में व्यवस्था सुदृढ़ रहे, इसके लिए कवायद चल रही है।
------------
कहते हैं आंकड़े
कुल जनसंख्या- 19615
मारहरा में पानी की आवश्यकता - 24 लाख लीटर
मारहरा में पानी की आपूर्ति- 14 लाख लीटर
मारहरा में पानी की कमी- 10 लाख लीटर
मारहरा में प्रति व्यक्ति मिल रहा पानी- 71 लीटर
कुल चालू नलकूप-4
कुल चालू ओवर हेड टैंक- 2