फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nearly 900 women are suffering from anemia.

Etah News: एनीमिया की चपेट में करीब 900 महिलाएं

Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Nearly 900 women are suffering from anemia.
मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड में भर्ती एनीमिया से ग्रसित महिलाएं।संवाद
एटा। पौष्टिक आहार की कमी की वजह से तमाम महिलाएं खून की कमी (एनीमिया) से ग्रसित हो रही हैं। नवंबर माह में करीब 900 महिलाएं ऐसी पाई गईं जिन्हें पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के गायनिक विभाग में सबसे अधिक गर्भवती महिलाएं परामर्श के लिए पहुंचती हैं। रोजाना 150 से 200 महिलाओं की ओपीडी होती है। नवंबर माह में कराई गई जांचों में 895 महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गई। 237 महिलाओं में 10 से 10.9 ग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन पाया गया। 7 से 9.9 ग्राम 212 महिलाओं में पाया गया। वहीं 74 महिलाओं में 4 से 7 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया। एक स्वस्थ महिला में 12 ग्राम प्रति डेसिलीटर हीमोग्लोबिन होना आवश्यक है। इन्हें खान-पान बदलने के साथ पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को सामान्य वार्ड में एनीमिया के 6 मरीज भर्ती किए गए जिन्हें उपचार दिया जा रहा था। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। गायनिक विभाग की एचओडी डॉ. साधना सिंह ने बताया कि एनीमिया के मुख्य लक्षणों में थकान, कमजोरी, त्वचा का पीला पड़ना, सांस फूलना, सिर दर्द, चक्कर आना और दिल की तेज धड़कन शामिल हैं। आयरन, विटामिन बी12, फोलेट की कमी, रक्तस्राव, पुरानी बीमारियों समेत कई कारणों से एनीमिया होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- पालक, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, खजूर का सेवन करें।
- विटामिन बी12 और फोलेट के लिए दालें, अंकुरित अनाज भरपूर मात्रा में लें।
- पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- नियमित व्यायाम व पर्याप्त नींद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed