फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Navratri resolution to empower women

नवरात्र पर महिलाओं को सशक्त करने का संकल्प

Sun, 22 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास जिला महिला इकाई ने नवरात्र पर महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने ढोलक मजीरें की थाप पर माता की भेंटे भी गाई।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ महिलाओं ने मां वीणा वादिनी के आह्वान के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा रही है, लेकिन महिलाओं को लेकर आम आदमी की सोच आज भी संकीर्ण है। आम आदमी की इस सोच को महिलाओं को ही बदलना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक होकर अपने हक की लड़ाई लड़े। कहीं भी किसी भी महिला का उत्पीड़न न होंने दे। उत्पीड़न की शिकायत पर महिलाएं अपने परिवारीजनों व संबंधियों को बताएं और घर परिवार, समाज में शोषण का शिकार न हो।
विज्ञापन



उन्होंने नवरात्र के मौके पर विभिन्न समाज के लोगों से भी महिलाओं का सम्मान करने की अपील की। कार्यक्रम में महिलाओं ने ढोलक मजीरों की थाप पर विभिन्न देवी भक्ति गीत गाए। ढोलक मजीरों की थाप पर महिलाएं झूमती नजर आई। कार्यक्रम के समापन पर जिला संयोजक राकेश शर्मा ने महिलाओं ने स्वदेशी अपनाने की अपील की। इस दौरान हरीश शर्मा, शशी यादव, ऊषा शर्मा, सोनेलाल, पूनम माहेश्वरी, विमला देवी, करूणा कुमारी गुप्ता, अंजू बिड़्ला, किरन अजमेरी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed