{"_id":"582363dd4f1c1b6729b39511","slug":"national-lok-adalat-public-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जन जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जन जागरूकता रैली निकाली
Amar Ujala
Updated Wed, 09 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जन जागरूकता रैली निकाली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। इसे सफल बनाने के लिए न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को आगरा रोड स्थित क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज से जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जिला जज ओपी अग्रवाल, डीएम शंभूनाथ और एसएसपी राजेश कृष्ण ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
इस दौरान जिला जज ओपी अग्रवाल ने कहा कि 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय के मुख्य परिसर में, तहसील भवनों में किया जा रहा है। इसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
डीएम शंभूनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक कर्ज मेला, वाहन मुआवजा मेला, फौजदारी लघुवाद मेला, राजस्व मेला, पारिवारिक विवाद मेला, दीवानी वाद मेला, विविध विभाग मेला एवं जनशिकायत मेले आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा चुके हैं। एसएसपी राजेश कृष्ण ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस से संबंधित प्रकरणों को भी गंभीरता से सुना जायेगा।
विज्ञापन
रैली क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कालेज से शुरू होकर आगरा रोड, जीटी रोड, रेलवे रोड, शांती नगर होती हुई राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में समाप्त हुई। बीएसए एसएस यादव, डीआइओएस एसपी यादव ने संबोधित किया। रैली में न्यायिक, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शिक्षक, शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।