फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Naming of cows in the courtyard of the deity

देव के आंगन में गोमाताओं का नामकरण

Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Naming of cows in the courtyard of the deity
अपने आवास में गाय को दुलारते डॉ. देव कुलश्रेष्ठ। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के सिविल लाइंस निवासी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से सेवानिवृत्त डॉ. देव कुलश्रेष्ठ की गोसेवा खास किस्म की है। अपने घर में उन्होंने कई गाय और बछड़े पाल रखे हैं। खास बात है कि हर गाय और बछड़े का उन्होंने बच्चों की तरह नामकरण किया है जो उनके मुंह से अपना नाम सुन उनके पास पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

शहर में लोग अपने घर की सुरक्षा के लिए कुत्ते पालते हैं और घर के मुख्य दरवाजे पर बांध देते हैं, लेकिन सिविल लाइंस निवासी डॉ. देव कुलश्रेष्ठ गाय, बछड़ों को पालते हैं। घर के मुख्य दरवाजे पर ऋषक्ष (सांड़) को बांधते हैं। घर में कोई भी आए तो वह अपनी आवाज से घर के लोगों को सचेत कर देता है। उन्होंने बताया कि उनके पिता महावीर प्रसाद कुलश्रेष्ठ भी गाय पालते थे। जिसे देखकर मुझे प्रेरणा मिली। वहीं कक्षा 11वीं में भगवान राम के पूर्वज राजा दिलीप का पाठ पढ़ा, जिसमें गोसेवा का अध्ययन किया था।
विज्ञापन

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में जयपुर रहकर नौकरी की। 2008 में सेवानिवृत्त होने के बाद यहां आ गए और गोपालन कर उनकी सेवा शुरू कर दी। हर गाय को नाम देकर उसको प्रशिक्षण भी दिया। डॉ. देव ने बताया कि पिछले साल करीब 15 गाय की सेवा किया करते थे, लेकिन चोट लगने की वजह से अब ज्यादा काम नहीं कर पाते हैं। वर्तमान में दो गाय दो ऋषभ व एक बछड़ा है। गाय के नाम रामा व लैली है, ऋषभ के नाम गोकरन व कान्हा तथा वहीं बछड़े का नाम जयरथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed