फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nagla Dhaniram Primary School was the winner of the Kabaddi competition

Etah News: कबड्डी प्रतियोगिता में नगला धनीराम प्राथमिक विद्यालय रहा विजेता

Fri, 07 Nov 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Nov 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nagla Dhaniram Primary School was the winner of the Kabaddi competition
जलेसर के मिनी क्रीड़ा स्टेडियम में कबड्डी मैच के दौरान जोर-आजमाइश करतीं बालिकाएं। संवाद
जलेसर। मिनी क्रीड़ा स्टेडियम में शुक्रवार को ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय नगला धनीराम विजेता और प्राथमिक विद्यालय नगला गिरधारी उपविजेता रहा।
विज्ञापन


बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर विजेता और नगला गिरधारी उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय कोसमा विजेता एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला धनीराम उप विजेता बना। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नगला धनीराम प्रथम और प्राथमिक विद्यालय पटना दूसरे स्थान पर रहा। लंबी कूद में पिलखुना की कालपी प्रथम रहीं। चक्का फेंक में कोसमा की आफरीन और हसनगढ़ के नीरज कुमार प्रथम रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पाठक ने बताया विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। खेलकूद समारोह में पीटीआई रजनीश यादव, प्रधानाध्यापक शंकरदेव पाठक, हरीबाबू शर्मा, रामकुमार पाठक, मनोज जादौन, ध्वज प्रताप सिंह, प्रशांत पाठक सहित अनेक शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed