{"_id":"63db34b8b5ea9f138a0fd1e8","slug":"na-etah-news-c-25-1-48746-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंगनबाडी कार्यकर्ता की मनमानी, नहीं मिल रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंगनबाडी कार्यकर्ता की मनमानी, नहीं मिल रहा राशन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवरा के बाशिंदों को कई माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा राशन नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने पखवाड़े भर पहले एसडीएम रामनयन सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बावजूद राशन नहीं मिल पा रहा।
बुधवार को गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर राशन वितरण होना था। जिसके चलते लाभार्थी परिवारों के ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता व उसके पति राकेश ने मनमानी करते हुए राशन वितरण करने से मना कर दिया। जिस पर ग्रामीणों ने समूह अध्यक्ष वीरवती से राशन वितरण करने को लेकर कहा। लेकिन आंगनबाड़ी ने ग्रामीणों के सामने ही इसके लिए मना कर दिया।
गांव की किरन, प्रीती, अभय, राजन देवी, बच्चू सिंह आदि लोगों ने बताया कि शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसका खामियाजा हम लोगों को उठाना पड़ रहा है। सीडीपीओ ऊषा कश्यप ने बताया कि सही तरीके से राशन वितरण किया जा रहा है। ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं है।