फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NA

Etah News: शिक्षक भर्ती बोर्ड में पहुंच बताकर 3.50 लाख ठगे

Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
NA
एटा। कोतवाली नगर में शिक्षक बनवाने के नाम पर गुमराह करके और शिक्षक भर्ती बोर्ड में पहुंच होने की बात कहकर साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने फिरोजाबाद के दो लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी आलोक यादव ने वीपेंद्र उर्फ करू और योगेश कुमार निवासीगण सलेमपुर खर्का थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वर्ष 2018 में शिकोहाबाद में रहकर शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहा था। तभी दोनों से मुलाकात हुई। दोनों ने कहा कि उनकी शिक्षक चयन बोर्ड में अच्छी खासी पहचान है। जुगाड़ से नौकरी लगवा देंगे, एक व्यक्ति के सात लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

पहले आधी रकम देना और काम होने पर शेष रकम का भुगतान कर देना। आरोप है कि दोनों की बातों में आ गया। वो लोग 2 दिसंबर 2018 को एटा में घर आए और छह जनवरी 2019 को होने वाली परीक्षा में शिक्षक बनवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ले गए। इसके बाद गुमराह किया जाता रहा। 11 दिसंबर 2022 को रकम लौटाने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed