फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   NA

Etah News: बेटी बोली मैथी-आलू की भुजिया में दी थी नशे की दवा

Thu, 02 Feb 2023 09:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:28 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। पति की हत्या करने से पहले शाम को बच्चों को मैथी-आलू की भुजिया में नशीली दवा खिलाई गई थी। युवक जवाहर तापीय परियोजना में कंपनी की कार पर चालक था। यहां से रात करीब नौ बजे लौटा था। इसके बाद उसे भी नशीली दवा खिलाई गई। हत्या का षड्यंत्र पहले से रचा गया और सुनियोजित तरीके से बेहोश कर जिंदा जला दिया।
बाबा हाकिम सिंह ने बताया कि रविपाल सिंह का दुष्यंत इकलौता पुत्र था। वर्ष 2013 में पहली शादी मांडवी निवासी सरावल थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें सौम्या 10 वर्ष, छवि 7 वर्ष, शौर्य 5 वर्ष और वीर दो वर्ष का है। मांडवी ने मई 2022 पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

इसके बाद किसी तरह से परिवार संभला था। गांव के ही शिव कुमार सिंह ने अपनी ससुराल गांव खरसुलिया निवासी संजना से 23 जनवरी को उसकी शादी करा दी। वह पहली बार ही ससुराल आई थी। किसी से ज्यादा बात नहीं करती थी। हत्या क्यों की गई, कोई समझ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बेटी सौम्या ने बताया कि शाम को मम्मी ने ही मैथी-आलू की भुजिया बनाई थी। इसका स्वाद खराब लगा था। खाना खाने के बाद हम लोग सो गए। फिर कुछ पता नहीं चला और बेहोश हो गए। जबकि छोटी बेटी छवि ने बताया कि होश में आने पर मैंने देखा था कि एक व्यक्ति घर में आया और जीने के रास्ते से छत पर चढ़ गया था। सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
----------
रात को घर में आने जाने वाला कौन? पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है, कि हत्या की वजह क्या रही और इसमें कौन-कौन शामिल था। इसका जल्द खुलासा करने की बात कही जा रही है। बेटी ने एक व्यक्ति को देखा था जो छत के रास्ते से होकर गया था। वह कौन है, इसका भी जल्द खुलासा होने की बात कही जा रही है।

--------
रह चुका है भाजपा मंडल अध्यक्ष
मृतक के बाबा ने बताया कि दुष्यंत भाजपा से प्रभावित था। पूर्व में सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में जाता था। करीब चार साल पहले पार्टी ने उसे मंडल अध्यक्ष बनाया था। बाद में उसने पार्टी छोड़ दी और नौकरी ही रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed