फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Muzaffarnagar fire burned two dozen houses

मुजफ्फरनगर में आग से दो दर्जन मकान जले

Wed, 27 May 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Wed, 27 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव मुजफ्फरनगर में आग ने भीषण तबाही मचाई। दो दर्जन मकान आग की भेंट चढ़ गए। दो पशुओं की आग से जलकर मौत हो गई। जबिक एक महिला झुलस गई। आग से गल्ला सहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।  
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक राजेंद्र सिंह के छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं । तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने आस-पास के मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण दलवीर, प्रेमपाल, नीरज, रतनेश, सीमा देवी, श्रीपाल, चंद्रमुखी, महावीर, सुरेश, रामपाल, उदयवीर, खूबचंद, केहरी, राम रईस, महावीर, लाडले, प्रमोद, मुनेश, हुकुम सिंह, राकेश, ओमपाल, प्रेमपाल, रनवीर एंव अमर सिंह के मकान आग की चपेट में आ गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। काफी देर तक आग का तांडव चलता रहा। रामरहीश के छप्पर में बंधे दो पशु आग से जल गए। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में महिला अमरतवी भी झुलस गई।
विज्ञापन



 दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के मकान में रखा सामान, गल्ला, भूसा, अनाज, गृहस्थी का सामान आदि जलकर राख हो गया। बुद्वि के दस हजार रुपये की नकदी जल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए इंजन पंप चला लिया। फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। लेकिन समय से गाड़ी नही पहुंच सकी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। जब तक फायर कर्मी पहुंचे तब तक ग्रामीण आग बुझा चुके थे। अपना सब कुछ बर्बाद हो जाने से ग्रामीणों के आंसू छलक पड़े। सहावर के एसडीएम रामदास, पटियाली के क्षेत्राधिकारी अमृतलाल, सुनगढ़ी एसओ रामअवतार, कानूनगो कुंवरपाल, लेखपाल मुहम्मद आरिफ, विमलेश शर्मा मौके पर पहुंच गए । राजस्व टीम क्षति का आंकलन करने में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



कई घंटे मची अफरा तफरी
अंग्निकांड की घटना से गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। ग्रामीण आग बुझाने के लिए तरह तरह से जतन कर रहे थे। ग्रामीणों की इधर, उधर भागदौड़ मची हुई थी। चीख चिल्ला कर मदद के लिए बुलाया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed