{"_id":"5f109a678ebc3e639103fd7c","slug":"murder-etah-news-agr4507465104","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बुलाकर युवक की हत्या, परिजनों ने मकान से बरामद किया शव-फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बुलाकर युवक की हत्या, परिजनों ने मकान से बरामद किया शव-फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र मंडी समिति के सामने बुधवार की रात एक ऑटो चालक की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। उसकी बहन का आरोप है कि हत्या जहर देकर की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
जीटी रोड स्थित मानपुर के पास बनी कांशीराम कॉलोनी निवासी आकाश 30 पुत्र साहब सिंह का शव पराग डेयरी स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक मकान से मिला है। मृतक की बहन सर्वेश कुमारी का आरोप है कि पराग डेयरी कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवा पुत्र अनिल कुमार उसके भाई आकाश को बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर से बुलाकर ले गया था।
देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश करते हुए वह परिजनों के साथ शिवा के घर पहुंची। आरोप है कि जब शिवा से मकान का दरवाजा खुलवाने के लिए कहा तो उसने बमुश्किल से खोला। इस दौरान आकाश उसके कमरे में गिरा पड़ा था। आरोप है कि इस दौरान शिवा ने उसे धमकी दी कि लाश को यहां से ले जाओ वरना तुम्हारा भी यही हाल होगा।
विज्ञापन
सांसें चलने की उम्मीद में वह आकाश को लेकर रात में ही जिला अस्पताल पहुंची, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि शिवा, इसके पिता अनिल और मां संजू देवी ने जहर देकर आकाश की हत्या कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है और न ही मृतक के परिजन कुछ बता पा रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल शुरू कर दी गई है।