फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Municipal workers did not get salary for five months

पालिकाकर्मियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipal workers did not get salary for five months
एटा। नगर पालिका कर्मियों का पांच माह से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से वह परेशान हैं। घर का खर्चा चलाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के स्थायी, संविदा व सेवाप्रदाता कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं दिया गया है। राजू विद्यार्थी, बालकपूर, मुकेश पहलवान आदि का कहना है कि घर खर्च के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय का कहना है कि शासन से पालिका को पर्याप्त ग्रांट नहीं मिली है जिसकी वजह से वेतन नहीं दे पा रहे हैं। अभी सिर्फ 90 लाख रुपये की ग्रांट मिली है जिससे सभी कर्मियों का वेतन देना संभव नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पहले शासन से नगर पालिका को करीब एक करोड़ 76 लाख रुपये की ग्रांट मिलती थी, लेकिन इसे कम कर अब 90 लाख रुपये कर दिया गया है। बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed