फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother tongue should be the medium, make English optional: Harnath

मातृभाषा बने माध्यम, अंग्रेजी को बनाएं वैकल्पिक विषय: हरनाथ

Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mother tongue should be the medium, make English optional: Harnath
एटा। सांसद हरनाथ सिंह ने राज्यसभा में हिंदी भाषा को लेकर संबोधन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि मातृभाषा को पढ़ाई का माध्यम बनाया जाए और अंग्रेजी को वैकल्पिक विषय।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने बताया कि उन्होंने संसद में कहा, पुणे में अत्यंत प्रतिष्ठा प्राप्त विधि शिक्षा संस्थानों में प्रवेश परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में होती है। जिसके चलते अंग्रेजी न जानने वालों के लिए इन संस्थानों के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं। देश में अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की बाढ़ आई हुई है। इनमें शिक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी तथा अन्य मातृभाषाएं वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे अंग्रेजी पढ़ें इसमें कोई आपत्ति नहीं, लेकिन अंग्रेजी माध्यम नहीं होना चाहिए। कान्वेंट स्कूलों की बात करते हुए कहा कि वहां कोई बच्चा हिंदी में बात करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है। कहा कि संसदीय सचिवालय, भारत सरकार के सभी मंत्रालयों का अधिकांश कार्य अंग्रेजी में होता है। जो खुलेआम राजभाष अधिनियम का उल्लंघन है। इससे हम आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक सभी क्षेत्रों में पिछड़ते चले आ रहे हैं। उन्होंने मांग रखी कि मातृभाषाओं को प्रतिष्ठा देने और अंग्रेजी के तेजी से बढ़ते वर्चस्व को कम करने के लिए अविलंब कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed