फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother-in-law was not allowing her to meet her lover, hence she committed murder.

Etah News: प्रेमी से नहीं मिलने दे रही थी सास, इसलिए कर दी थी हत्या

Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law was not allowing her to meet her lover, hence she committed murder.
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव मुमिया खेड़ा में रविवार की रात में बहू ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ही फरार हो गए थे। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बहू दुर्वेश उर्फ दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि रविवार की रात प्रेमी घर आया था, वह उसके साथ संबंध बनाना चाहती थी लेकिन सास ने मिलने नहीं दे रही थी, इसलिए गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक ने बताया कि महिला दुर्गेश उर्फ दुर्गा अपनी सास की हत्या करने के बाद प्रेमी आसू के साथ फरार हो गई थी। महिला को गांव के पास से ही मंगलवार सुबह करीब 7 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बहू ने पूछताछ में बताया कि प्रेमी आसू रविवार की रात करीब 2 बजे घर में मिलने आया था। जब वह प्रेमी को लेकर कमरे में संबंध बनाने गई तभी सास बैकुंठी देवी जाग गई और कमरे में आ गई। वह संबंध नहीं बनाने दे रही थी। जबकि वह दोनों संबंध बनाना चाहते थे, प्रेमी को धक्का मारकर निकालने लगी। तभी गुस्से में आकर दोनों ने गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला की 6 वर्ष पूर्व योगेश के साथ शादी हुई थी। इनके दो लड़के अर्पित और अभि हैं। योगेश बाहर रहकर हलवाई का काम करता है। जेठ मुन्नेश ने जानकारी दी कि भाई की पत्नी की आदतें ठीक नहीं होने के कारण सब लोग अलग-अलग रहते हैं। सिर्फ मां ही इसके साथ रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed