{"_id":"6a3975d18786d865fe0cb37b","slug":"mother-and-son-who-had-gone-to-look-for-a-vehicle-for-an-expectant-woman-were-dragged-for-100-meters-by-a-dumper-truck-and-killed-etah-news-c-163-1-eta1004-152314-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रसूता के लिए गाड़ी देखने गए मां-बेटे को डंपर ने 100 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रसूता के लिए गाड़ी देखने गए मां-बेटे को डंपर ने 100 मीटर तक घसीटा, मौत
Mon, 22 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्याम और यशोदा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के अंतर्गत नगला बरी गांव में सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर मां-बेटे को 100 मीटर तक घसीटता हुआ लेकर गया। बाद में सामने खड़े एक अन्य डंपर से टकरा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश होकर एक घंटे तक जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया गया। सोमवार की दोपहर को अंतिम संस्कार हो सका।
नगला बरी निवासी श्याम(24) पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी मां यशोदा (48) के साथ रात करीब 1 बजे निजी वाहन तलाशने के लिए सड़क पर गए थे। दोनों लोग सड़क पर खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एटा से शिकोहाबाद की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद दोनों लोग डंपर में फंस गए। इससे दोनों लोग करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। वहीं डंपर चालक घबरा गया और सामने खड़े दूसरे डंपर से टकरा गया। टक्कर लगने की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने देखा कि उनके ही गांव के श्याम और यशोदा की मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाया। इसके बाद जाम को खुलवाया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया। सोमवार की सुबह दोनों शव के पोस्टमार्टम हुए। दोपहर में गांव में ही दोनों के अंतिम संस्कार किए गए। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। श्याम की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार को नहीं हुआ प्रसव
परिजन सतेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम की शादी साल 2024 में नेहा से हुई थी और घर में पहले बच्चे के आने की खुशी थी। श्याम परिवार में अकेला कमाने वाला था। उनके पिता नेत्रहीन हैं। श्याम दिल्ली में ऑटोमोबाइल मिस्त्री का काम करते थे। बताया कि सोमवार को उसका प्रसव नहीं हो सका। हालांकि उसकी पत्नी अभी घर पर ही है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद रोड स्थित नगला बरी के पास घटना की सूचना मिली है। इसकी जांच की जा रही है। वहीं परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - नीतिश गर्ग, क्षेत्राधिकारी सकीट