फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   More than 1,200 lake-side booths will be redeveloped

Etah News: 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

Tue, 27 Oct 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
More than 1,200 lake-side booths will be redeveloped
एटा। जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों का पुनर्गठन किया जाएगा। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान स्थलों के समायोजन और मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता निर्धारित किए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद आवश्यकता के अनुसार नए मतदान स्थल बनाए जाएंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदान स्थलों के संभाजन को अंतिम रूप देकर सूची निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की, ताकि मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए पात्र नागरिकों के नाम जोड़े जाएं और डुप्लीकेट प्रविष्टियां नियमानुसार हटाई जाएं। विशेष रूप से एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के फॉर्म-6 भरवाकर नाम सूची में शामिल कराए जाएं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय नारायण सिंह, चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed