फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   monday of savan month cellibration

गंगा के घाटों पर लगा कांवड़ियों का मेला

Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कासंगज
ब्यूरो, अमर उजाला कासंगज Updated Sun, 24 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
monday of savan month cellibration
कांवड़िए
सावन सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। इसके लिए रविवार को दिनभर गंगाघाटों पर कावड़ियों का मेला लगा रहा। वहीं गंगाघाट से लेकर शिवालयों तक कावड़ियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा समेत अन्य इंतजाम किए गए हैं। कछला घाट पहुंचकर बरेली के मंडलायुक्त और डीआईजी ने व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि सावन सोमवार को कांवडिया भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इसके लिए कांवड़ भरने को कासगंज के लहरा गंगा घाट पर आगरा, हाथरस, मथुरा के अलावा मध्यप्रदेश के भी कई इलाकों के कांवडिए आते हैं।
विज्ञापन


वहीं कछला गंगा घाट से बरेली मंडल के कांवड़िए आते हैं। रविवार को कछला और लहरा घाटों पर कांवडियों की भीड़ जुटी। कछला घाट पर मंडलायुक्त प्रमांशु ने दोनों तरफ हैलोजन लाइटें लगाने का निर्देश दिया। घाट पर तैनात पीएसी की फ्लड यूनिट, मोटरवोट आदि की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदायूं की ओर जाते समय रखें ध्यान
कांवड़ मेले को लेकर बदायूं प्रशासन ने सप्ताह में चार दिन शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन किया है। बरेली से कासगंज, आगरा, दिल्ली रोड पर रूट का डायवर्जन रहेगा। इस दौरान वाहन जालंधरी सराय रोड से शेखूपुर, कादर चौक, कादराबाद और आंवला, बिल्सी सहसवान, बिन्नौर होकर निकाले जाएंगे। 
फोटो प्रेषित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed