फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Model of efficiency stood first in district level science competition

Etah News: जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में दक्षता का मॉडल रहा प्रथम

Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 06 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Model of efficiency stood first in district level science competition
एटा। जिला विज्ञान क्लब द्वारा बुधवार को जनपद स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में लगाई गई। जहां 130 मॉडल लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। असीसी कान्वेंट स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा दक्षता के मॉडल को प्रथम चुना गया। उसने सड़क सुरक्षा को लेकर माॅडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीएम प्रशासन आलोक कुमार द्वारा किया गया। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह के साथ जाकर प्रत्येक मॉडल को देखा। वहीं छात्र-छात्राओं से मॉडल को लेकर सवाल-जवाब किए। कहा कि किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ही बड़ी बात होती है। विद्यार्थियों द्वारा जो मॉडल बनाए गए हैं, वो सराहनीय है। वहीं मॉडलों में निर्णायक की भूमिका देवेंद्र पाल सिंह, नीलिमा राजपूत, नरेंद्र सिंह व डॉ. दिगंबर सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

एपीएस अवागढ़ के कक्षा 10 के छात्र मानव को दूसरा स्थान मिला। उन्होंने अग्निशमन यंत्र पर आधारित मॉडल बनाया इसी विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र अजय यादव के वाटर हार्वेस्टिंग के मॉडल का तीसरा स्थान मिला। वहीं दो विद्यार्थियों के मॉडल सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक विज्ञान राजेंद्र वर्मा ने बताया प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा को पांच हजार, द्वितीय स्थान वाले छात्र को तीन हजार व तृतीय स्थान वाले छात्र को दो हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं सांत्वना पुरस्कार वालों को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। विज्ञान शिक्षक देवेश ने बताया कि 9 दिसंबर को अलीगढ़ में प्रतियोगिता होगी। जिसमें जिले में 15 छात्र-छात्राएं मॉडल लेकर उसमें प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान आर्य विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश यादव, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा जीएस राजपूत, विज्ञान शिक्षक शैलेंद्र गुप्ता, राहुल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed