फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mobile phones and social media are making people  victim of insomnia

सेहत की बात: आपको भी है मोबाइल की लत तो घेर सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, पढ़ें क्या कहते हैं मनोचिकित्सक

Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, एटा
अमर उजाला, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 22 Jun 2023 01:27 PM IST
सार

यदि आपको भी मोबाइल की लत है तो सावधान हो जाइए और इसे सुधार लीजिए। अन्यथा कई खतरनाक बीमारियां घेर सकती हैं। पढ़ें क्या कहते हैं मनोचिकित्सक...

विज्ञापन
Mobile phones and social media are making people  victim of insomnia
मोबाइल की लत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल फोन और सोशल मीडिया लोगों को अनिद्रा का शिकार बना रही है। देर रात तक वह मोबाइल में व्यस्त रहते हैं। अगर मोबाइल नहीं मिले तो नींद आना दूर की बात, बेचैनी महसूस होने लगती है। इस लत से घिरे लोग रात भर करवट बदलते रहते हैं। इससे परेशान दो-तीन लोग प्रतिदिन एटा जिले के मेडिकल कॉलेज में मनोचिकित्सक के पास पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक राहुल कुमार ने बताया कि मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोग व्यस्त रहते हैं। ऐसे में वह परिवार के साथ-साथ खुद पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। धीमे-धीमे वह नींद नहीं आने की समस्या से ग्रसित हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करने के बाद ही नींद आती है। नींद न आना एक गंभीर समस्या है। इससे व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मंडप में घुसकर दूल्हे की धुनाई: सच्चाई सुनकर सदमे में दुल्हन, बेरंग लौटी बरात, पिता बोला-बेटी की जिंदगी बच गई
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इस समस्या के शुरूआत में जिद्दी होना और चिड़चिड़ापन नजर आता है। लोग इसे सामान्य बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह समस्या बाद में गंभीर रूप ले लेती है। खासतौर से युवा इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं। उन्होंने बताया कॉलेज में अनिद्रा की शिकायत के प्रतिदिन दो से तीन मरीज आ जाते हैं।

बीमारियों को दे रहे दावत

चिकित्सक ने बताया सोशल साइट्स फेसबुक, व्हाट्सप, इंस्टाग्राम आदि प्लेटफार्म पर युवा देर रात तक समय बिताते हैं। ऐसे में वह बीमारियों को दावत दे रहे हैं। दिन से लेकर देर रात तक उस पर समय बिताते हैं। ऐसे में नींद पूरी नहीं होती है और वह बीमारी का शिकार हो जाते हैं।



यह भी पढ़ेंः- कमीशन का काला धंधा: 15 डॉक्टरों के नाम पर रजिस्टर्ड 449 अस्पताल, इलाज कर रहे झोलाछाप, मरीजों की जान से खिलवाड़

केस एक

शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवक तीन दिन पहले मेडिकल कॉलेज में पहुंचा। जहां चिकित्सक को नींद नहीं आने की बात बताई। युवक ने बताया कि पहले वह मोबाइल का प्रयोग देर रात तक करता था। अब वह इस आदत को बदलना चाह रहा है, लेकिन बिना इसके नींद ही नहीं आती है।

केस दो

बागवाला थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय युवक नींद नहीं आने की शिकायत लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा। उसने बताया पांच वर्ष से वह मोबाइल का प्रयोग अधिक करने लगा। किसी से बात भी नहीं करता था। मोबाइल में ही लगा रहता था। अब उसे छोड़ना चाहता है, लेकिन मोबाइल को छोड़ नहीं पा रहा है। रात को नींद नहीं आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed