फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mission shakti

पुलिस कर्मियों को दिलाई महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान की शपथ-फोटो

Sat, 07 Nov 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
mission shakti
सरस्वती विद्या मंदिर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दीप जलातीं थाना प्रभारी कंचन कटियार ।संवा - फोटो : ETAH
एटा। एसएसपी सुनील कुमार सिंह की ओर से पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में अपराध समीक्षा और सैनिक सम्मेलन की बैठक की गई। इसमें पुलिसकर्मियों को महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत गठित एंटी रोमियो स्क्वैड टीम द्वारा अपेक्षित कार्यवाहियों में सभी थानाध्यक्ष विशेष रुचि, शासन की मंशानुरूप अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

महिलाओं एवं बालिकाओं संबंधी अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाई जाए, एवं ऐसे प्रकरणों में तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तार कर पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाएं और कोर्ट मॉनिटरिंग सेल को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपना व्यवहार उच्चकोटि का रखें। नियमानुसार वर्दी धारण करें, आचरण में सौम्यता एवं शालीनता रखी जाए। दुर्व्यवहार की शिकायत पर दोषी कर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाई की जाएगी।
‘डरकर नहीं, डटकर हालात का सामना करें छात्राएं’
एटा। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मे मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम में थाना प्रभारी महिला थाना कंचन कटियार ने कहा कि छात्राओं को किसी भी हालात का सामना डरकर नहीं, बल्कि डटकर साहस के साथ रहना चाहिए।
छात्राओं को राह चलते समय मोबाइल पर किसी द्वारा छींटाकशी या अभद्रता करने पर डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत 100 नंबर 1090, 1098, 112, 1076, 9454404869 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका सक्सेना ने की। संयोगिता भारद्वाज ने पटका पहनाकर थाना प्रभारी को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य प्रेमचंद, डॉक्टर अरूण राजोरिया, श्याम सुंदर शुक्ल, संयोगिता भारद्वाज, रिया अग्रवाल, शिखा सक्सेना, कामिनी राठी, अंजू, उपासना शर्मा आदि मौजूद रहीं।
छात्राओं को घरेलू हिंसा के बारे में दी जानकारी
एटा। जिले के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई व माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्राओं को घरेलू हिंसा, बच्चों के साथ होने वाली हिंसा आदि की जानकारी दी गई।

साथ ही उन्हें जागरूक किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पॉक्सो, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर एवं महिला हेल्पलाइन नबंर की जानकारी दी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार, प्रधानाचार्य सतीश बाबू त्रिवेदी, मिशन शक्ति की मुख्य प्रभारी सपना यादव, स्काउट गाइड प्रभारी डॉ. मंजू यादव, शिखा जैन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed