{"_id":"6aee11a2769c4e445c0d33e3","slug":"missing-child-drowned-in-a-pond-etah-news-c-163-1-eta1014-159770-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लापता बच्चे की तालाब में डूबकर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लापता बच्चे की तालाब में डूबकर गई जान
Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
मृतक बालक अनमोल का फाइल फोटो
एटा। गांव नगला भूड़ में तालाब में डूबकर अनमोल (3) पुत्र मनोज कुमार की मौत हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर से बच्चा लापता था। 18 घंटे बाद सुबह आठ बजे उसका शव तालाब में उतराता मिला। बच्चे की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
थाना बागवाला के गांव नगला भूड़ निवासी लोक सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह दोपहर के समय पशु चराने के लिए घर से निकले थे। उनके साथ ही नाती अनमोल (3) भी पीछे-पीछे चल रहा था। गांव के बाहर निकलने पर करीब 100 मीटर दूर एक तालाब है वहां तक अनमोल उनके साथ आया।
वह पशुओं को लेकर जा रहे थे तो उन्होंने बच्चे को वापस घर जाने को कहा और पशु लेकर आगे निकल गए। अनमोल थोड़ी दूर तक घर की ओर वापस आया और फिर लौटकर तालाब के पास पहुंच गया। वहां किसी तरह तालाब मेंं गिरकर डूब गया। जब लोक सिंह वापस घर आए तो नाती घर पर नहीं मिला। यह देखकर परिजन व अन्य लोगोॆं ने पुलिस को सूचना देेते हुए अनमोल को खोजना शुरू किया।
विज्ञापन
थाना बागवाला प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बालक की रात भर तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला। गांव के लोग शुक्रवार सुबह अनमोल को ढूंढ़ते हुए तालाब के पास पहुंचे तो पानी में उसका शव उतराता दिखा। यह देखकर परिजन व पुलिस को जानकारी दी और शव को बाहर निकाला। लोक सिंह ने बताया कि अनमोल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।