फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mirhachi ruckus on station in-charge, removed

Etah News: मिरहची बवाल में थाना प्रभारी पर गाज, हटाए

Mon, 15 May 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mirhachi ruckus on station in-charge, removed
एटा। निकाय चुनाव मतदान वाले दिन मिरहची में हुए बवाल को लेकर थाना प्रभारी पर गाज गिरी है। उन्हें हटा दिया गया है। यहां मतदान वाले दिन दो प्रत्याशियों और समर्थकों में टकराव था। तीन पोलिंग बूथों को डंप कराने और निर्दलीय प्रत्याशी का पक्ष लेने का आरोप भाजपा पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी पर लगाया था।
विज्ञापन


एसएसपी उदय शंकर सिंह ने थाना प्रभारी मिरहची छत्रपाल सिंह को एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (एएचटीयू) की जिम्मेदारी सौंपी है। मिहरची थाने का नेतृत्व एसएसपी के पीआरओ रहे सुभाष बाबू कठेरिया को दिया गया है। जबकि प्रदीप कुमार को एएचटीयू से विवेचना इकाई का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 11 मई को निकाय चुनाव के दौरान थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके साथ ही शाम को भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में पुलिस पर कार्य करने के आरोप लगाए। इसका एसएसपी ने संज्ञान लिया और कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी पर दर्ज हो चुकी रिपोर्ट
भाजपा प्रत्याशी मीना देवी के पुत्र ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा व समर्थकों से निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश उपाध्याय से टकराव हुआ था। ब्लॉक प्रमुख ने सर्वेश सहित सात नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गाड़ी में तोड़फोड़, फायरिंग और चेन लूट जाने का आरोप लगाया था। बता दें कि सर्वेश की पत्नी लक्ष्मी उपाध्याय विजयी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed