फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mirhachi blast

मिरहची कांड: मदद दूर, आश्वासन भरपूर

Wed, 25 Sep 2019 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
mirhachi blast
मिरहची हादसे के परिजनों को ढांढस बनाने पहुंचे सांसद राजवीर सिंह व अन्य- अमर उजाला - फोटो : ETAH
मिरहची। किसी की छत छिन गई, तो किसी का परिवार उजड़ गया। आश्वासन, ढांढस और दिलासा देने के लिए हर कोई दस्तक दे रहा है, लेकिन हकीकत में मदद अभी कोसों दूर है। न तो रहने को घर है और न खाने को रोटी, लेकिन पीड़ितों के जख्मों को कुरेदने सब पहुंच रहे हैं। तीन दिन अधिकारियों ने भरपूर आश्वासन दिए।
विज्ञापन

मिरहची विस्फोट कांड में अपना सब कुछ खो चुकी पूजा के आगे अब जिंदगी जीने का संकट है। हादसे में दो बेटियां खो चुका पिता अशोक तिरपाल में जिंदगी बसर कर रहा है। सोमवार को पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुंचे सीडीओ को लोगों ने पीड़ितों की कहानी बताई थी। इसके बाद सीडीओ ने प्रशासन की ओर से मदद का भरेासा तो दिलाया, लेकिन मदद मिलना अभी भी सपने जैसा है। लोग दबी जुबान में कह रहे हैं कि अधिकारियों से लेकर नेता तक आश्वासन तो भरपूर दे रहे हैं, लेकिन मदद कोसों दूर है।
विज्ञापन

सांसद ने दी सांत्वना
बुधवार को सांसद राजवीर सिंह राजू भइया ने मिरहची पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। सांसद को लोगों ने पीड़ा बयां की। जिस पर उन्होंने सरकार से मिलने वाली सुविधाएं दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, कासगंज विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शकुंतला साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई हो : डीएम
एटा। डीएम सुखलाल भारती ने बुधवार को शांति समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में कानून व शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। अग्निशमन विभाग के अधिकारी रामलीला स्थलों का जायजा लें। त्योहारों पर साफ-सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आदि पर फोकस किया जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी का सामान बिना लाइसेंस के निर्माण, भंडारण करने वालों पर एफआईआर कराई जाए। पटाखों की दुकानों का सत्यापन पूर्ण कर लिया जाए। एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एएसपी संजय कुमार, सीएमओ डॉॅ. अजय अग्रवाल, एसडीएम नंदलाल, अरुण कुमार, पीएल मौर्य, एएसडीएम अबुल कलाम, डीजीसी जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed